लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने की सर्राफ की दुकान पर लूट, शटर उठा कर दुकान में घुसे, बैग में भरे जेवर

राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफ की दुकान पर हमला बोल दिया। बदमाश 400 ग्राम सोने और 14 किलो चांदी के गहने उठा ले गए। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शटर टूटा देख सर्राफ और पुलिस को सूचना दी थी।

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने की सर्राफ की दुकान पर लूट, शटर उठा कर दुकान में घुसे, बैग में भरे जेवर
लखनऊ में बदमाशों ने की सर्राफ की दुकान पर लूट

लखनऊ में सरोजनीनगर में बदमाशों ने सर्राफ की दुकान पर धावा बोल दिया। शटर तोड़ कर तीन बदमाश अदंर पहुंचे थे। वहीं, तीन लोग बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर निगाह रखे थे। बदमाशों ने सर्राफ की दुकान से 400 ग्राम सोने और 14 किलो चांदी के गहने चोरी किए हैं। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शटर टूटा देख सर्राफ और पुलिस को सूचना दी थी।

शटर उठा कर दुकान में घुसे, बैग में भरे जेवर : गंगानगर में प्रतीक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे थे। जिन्होंने पहले शटर में लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया था। सफलता नहीं मिलने पर बदमाशों ने राड का इस्तेमाल करते हुए शटर उठा दिया था। जिसके बाद तीन लोग दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। जिनके हाथ में बैग थे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने काउंटर में रखे जेवर बटोर कर बैग में भर दिलए थे। सर्राफ के मुताबिक करीब 14 किलो चांदी और 400 ग्राम सोने के जेवर गायब हैं। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर संतोष आर्या के मुताबिक सीसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का प्रयास पुलिस कर रही है।