बहराइच शहर क्षेत्र में गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, छत का एक हिस्सा उड़ा, तीन झुलसे
मकान में ब्लास्ट होते ही आग लग गई। इस घटना में तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि छत का एक हिस्सा उड़ गया।
बहराइच शहर क्षेत्र में दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर कालोनी के एक मकान में बुधवार को अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही थी तभी विस्फोट हो गया। मकान में ब्लास्ट होते ही आग लग गई। इस घटना में तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि छत का एक हिस्सा उड़ गया।
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर नूरुद्दीन चक गांव में कुछ लोग मकान किराए पर लेकर गैस सिलेंडर में रिफिलिंग का कार्य करते थे।


