Kanpur Dehat Case : योगी सरकार ने किया SIT का गठन, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजे का ऐलान

कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुए अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी में कानपुर मंडल आयुक्त राजशेखर व एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को रखा गया है. एसआईटी एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश भी दिए गए हैं

Kanpur Dehat Case : योगी सरकार ने किया SIT का गठन, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजे का ऐलान
कानपुर देहात कांड : बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मां-बेटी का किया गया अंतिम संस्कार

मुख्य बातें

  • मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के भी निर्देश भी जारी किए हैं

कानपुर देहात : महौली गांव में मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. वहीं सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता भी दी है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के भी निर्देश भी जारी किए हैं.

कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुए अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी में कानपुर मंडल आयुक्त राजशेखर व एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह को रखा गया है. एसआईटी एक सप्ताह के अंदर पूरे मामले पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश भी दिए गए हैं. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी घटना : कानपुर देहात के मैथा तहसील के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी. सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. इस दौरान जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया. इससे छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (18) की आग की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए थे.

39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज : वहीं पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर एसडीएम, लेखपाल व थाना प्रभारी सहित 39 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जेसीबी चालक दीपक व लेखपाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और तत्कालीन मैथा एसडीएम को हिरासत में ले लिया है.