IGI हवाई अड्डे पर 60 लाख की फॉरेन करंसी लेकर फुर्र होने की फ‍िराक में था पैसेंजर, CISF ने चेक‍िंग के दौरान पकड़ा

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात CISF की टीम ने बिहैवियर डिटेक्शन के आधार पर एक यात्री को पकड़ा है. वह यात्री भारी मात्रा में अवैध रूप से विदेशी मुद्रा छुपाकर दुबई लेकर जा रहा था. उसके पास से सीआईएसएफ ने करीब 60 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है. पकड़े जाने के बाद पूछताछ के दौरान यात्री कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद उसको एयरपोर्ट कस्टम विभाग को सौंप दिया गया.

IGI हवाई अड्डे पर 60 लाख की फॉरेन करंसी लेकर फुर्र होने की फ‍िराक में था पैसेंजर, CISF ने चेक‍िंग के दौरान पकड़ा
CISF ने IGI हवाई अड्डे पर लगभग 60 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा ले जा रहे एक यात्री को पकड़ा

नई द‍िल्‍ली : दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) की हाई स‍िक्‍युर‍िटी चेक‍िंग के बाद भी लोग सोने और मादक पदार्थों की तस्‍करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इतना नहीं सुरक्षा एजेंस‍ियों से बचकर न‍िकलने के नायाब तरीके भी खूब न‍िकाले जा रहे हैं. लेक‍िन सुरक्षा एजेंस‍ियों की नजर से वह बच नहीं पा रहे हैं.

इसके चलते आए द‍िन क‍िसी न क‍िसी ऐसे मामले में सीआईएसएफ और कस्‍टम टीम के हत्‍थे चढ़ जा रहे हैं. ताजा मामला एक ऐसे यात्री का सामने आया है जोक‍ि भारत से व‍िदेशी मु्द्रा (Foreign Currency) को हैंड बैगेज में बड़े ही शा‍त‍िर तरीके से छुपाकर दुबई ले जा रहा था.

आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने बिहैवियर डिटेक्शन के आधार पर एक यात्री को पकड़ा है. वह यात्री भारी मात्रा में अवैध रूप से विदेशी मुद्रा छुपाकर दुबई लेकर जा रहा था. उसके पास से सीआईएसएफ ने करीब 60 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है. पकड़े जाने के बाद पूछताछ के दौरान यात्री कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद सीआईएसएफ ने उसको एयरपोर्ट कस्टम विभाग (customs) को सौंप दिया.

सीआईएसएफ के प्रवक्ता के मुताब‍िक पकड़ा गया आरोपी भारतीय यात्री परमजीत सिंह रविवार सुबह 11.40 बजे टर्मिनल थ्री पर पहुंचा था. इस दौरान सीआईएसएफ सर्विलांस और इंटेलिजेंस स्टाफ की टीम ने आरोपी को टर्मिनल में संदिग्ध हालात में इधर उधर घूमते देखा.

इसके बाद टीम को शक हुआ और उन्‍होंने उसको रेंडम चेकिंग प्वाइंट पर डायवर्ट कर दिया. उसके सामान की एक्स-बीआईएस मशीन के माध्यम से हैंड बैगेज की जांच की गई. इस दौरान बैगेज के साइड फॉल्स लेयर से 2,62,500 सऊदी रियाल और 5,000 अमरीकी डालर बरामद क‍िए. इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है. यात्रा के दौरान इतनी फॉरेन करंसी साथ ले जाने के ल‍िए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया.