लखनऊ : 53 लाख की हेराफेरी में जेई, लेखाकार सेवा से बर्खास्त,अन्य नौ के खिलाफ भी की गई कार्यवाही
बिजली बिल का करीब 53 लाख रूपये राजस्व में जमा नहीं किया गया था। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में तैनात जेई और लेखाकार को बर्खास्त कर दिया है। बिजली बिल का करीब 53 लाख रूपये राजस्व में जमा नहीं किया गया था। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता और दो अधिशासी अभियंता पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। एक उपखंड अधिकारी और 8 कार्मिकों पर विभागीय कार्रवाई होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा अन्य की पेंशन काटने, नौकरी में डिमोट करने और वेतनवृद्धि रोकने का भी आदेश दिया गया है।
अन्य नौ के खिलाफ भी की गई कार्यवाही : बलराम जिले में उपभोक्ता से बसूले गए बिजली बिल का 53 लाख रुपये विध्युत राजस्व में जमा न करते हुए हेराफेरी करने के मामले में तुलसीपुर के अवर अभियंता और लेखाकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है l इसी मामले में अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता, एक उपखण्ड अधिकारी साहित नौ कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है


